त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नाईट क्रीम-Night cream recipes for skin care at home
03:06:00![](https://hinditips.com/wp-content/uploads/2015/03/o-SKIN-CARE-PRODUCTS-facebook.jpg)
और पढ़ें- घर में बना ये पेस्ट यूज करें, चमक जाएंगे दांत How to make your own teeth whitening paste
त्वचा की दिन की और रात की जरूरतें अलग होती हैं| इसलिए दिन में और रात में इस्तेमाल किये जानेवाले क्रीम के गुण भी अलग होते हैं| क्रीम का प्रयोग, दिन में आपकी त्वचा को सूरज की किरणों का सामना करना पड़ता है| नाइट क्रीम, इस समय रात के क्रीम लगाने से आपकी त्वचा काली पड़ सकती है| दिन के क्रीम में सनस्क्रीन होना आवश्यक है| रात के क्रीम में पेट्रोलियम जेली, नारियल का तेल और कोको बटर होता है|
घर पर रात के क्रीम बनाने की विधि (Recipe to prepare night cream at home)
पहला घरेलू क्रीम (Home made night cream for skin care)
सामग्री (Ingredients)
- गुलाब जल
- बादाम का तेल
- ग्लिसरीन
- नारियल का तेल
क्रीम बनाने की विधि (Procedure)
दोहरे स्तर का उबालने वाला बर्तन लेकर करके उसमे बादाम का तेल और नारियल का तेल पूरी तरह से पिघला लें| इसमें गुलाब जल मिलाएं| छांचने से पहले इसमें ग्लिसरीन मिलाएं| क्रीम को डिब्बे में संग्रहित करके जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल करें|
त्वचा के लिए दूसरा घरेलू क्रीम (Home made night cream for wrinkle free skin)
सामग्री (Ingredients)
- नारियल का तेल
- जैतून का तेल
- कोको बटर
क्रीम बनाने की विधि (Procedure)
दोहरे स्तर के उबालने वाले बर्तन में सभी सामग्री उबालें| बर्तन ठंडा होने के लिए छोड़ दें| इस क्रीम के उपयोग से त्वचा मुलायाम होती है|
तीसरा घरेलू क्रीम (Home made night cream for winter skin care)
सामग्री (Ingredients)
- ग्रीन टी का निचोड़
- एलो वेरा
- मोम
क्रीम बनाने की विधि (Procedure)
दोहरे स्तर का उबालने वाले बर्तन में मोम और बादाम का तेल मिलाकर पिघलाएं| बर्तन को ठंडा करके उसमे एलो वेरा का अर्क मिलाएं| अंत में ग्रीन टी का निचोड़, गुलाब का निचोड़ और आवश्यक तेल मिलाएं| चेहरा गोरा कैसे करे, क्रीम को ठंडी जगह में संग्रहित करके जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल करें|
दिन और रात के क्रीम (Difference between day and night creams)
- दिन के समय में त्वचा को सूरज की किरणें, प्रदुषण और मेकअप जैसी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है| दिन के क्रीम त्वचा की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं| यह क्रीम त्वचा में आसानी से सोख लिए जाते हैं|
- रात के समय त्वचा की मरम्मत और पुनरुज्जीवन होता है| रात के क्रीम दिन के क्रीम से ज्यादा गाढे होते हैं|
- घर पर बने रात के क्रीम आपकी त्वचा की सही देखभाल करते हैं| इसमें कोई नुकसानकारक घटक नहीं होते|
त्वचा के लिए रात के क्रीम बनाने के देसी उपाई/तरीके (Recipes of night cream for skin care)
और पढ़ें- घर में बना ये पेस्ट यूज करें, चमक जाएंगे दांत How to make your own teeth whitening paste
जैतून के तेल से बना क्रीम (desi upay with Moisturizing Olive Oil Night Cream in Hindi)
यह क्रीम त्वचा को नमी देकर स्वस्थ करता है| जैतून का तेल, नारियाल का तेल, मोम और विटामिन इ की २ कैप्सूल मिलाकर यह क्रीम बनाया जाता है| तेल और मोम को धीमी आंच पर पिघला लें| विटामिन इ की कैप्सूल की पाउडर करके मिलाएं| यह क्रीम 2 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है|
ग्लिसरीन क्रीम (Glycerin Cream)
यह क्रीम त्वचा को पर्याप्त नमी प्रदान करता है| स्टील का दोहरे स्तर का उबालने वाले बर्तन लेकर उसमे नारियल और बादाम का तेल गरम करें| बर्तन उतारकर इस मिश्रण में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिलाएं| यह क्रीम डिब्बे में संग्रहित करके रोज रात में लगाएं|
एलोवेरा क्रीम (gharelu upay for Anti-Acne with Aloe Vera Night Cream ij Hindi)
यह क्रीम मुंहासे और धब्बे मिटाता है और त्वचा को मुलायम और जवान करता है| एलोवेरा का अर्क, लैवेंडर तेल और बसंती गुलाब का तेल मिलाकर यह क्रीम बनाया जाता है| डिब्बे में रखकर हर रात इस्तेमाल करें|
गोरा होने की क्रीम, यह त्वचा को साफ़ करने, नमी प्रदान करने और पोषण करने में मदद करता है| दूध की मलाई, गुलाब जल, जैतून का तेल और ग्लिसरीन मिक्सर में अच्छी तरह से मिलाकर तरल पेस्ट बना लें| जरुरत पड़ने पर इस्तेमाल करें|दूध क्रीम (Refreshing Milk Cream)
सेब से बना क्रीम (Revitalizing Apple Night Cream)
सेब के टुकड़ों की पेस्ट बनाकर उसमे जैतून का तेल मिलाएं| यह मिश्रण धीमी आंच पर गरम करें| इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाकर ठंडा होने दें| यह क्रीम फ्रिज में 1 हफ्ते तक रखा जा सकता है|
त्वचा को उजला बनाने के लिए क्रीम (Skin Lightening Night Cream)
गोरा होने की क्रीम, बादाम की तरल पेस्ट बनायें| उसमे हल्दी, दही, चंदन का पाउडर,नींबू का रस और केसर की डंडियाँ मिक्सर में मिलाएं| डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें|
अवोकेडो क्रीम (Avocado Anti-Aging Night Cream)
यह क्रीम त्वचा को मुलायम करता है| अवोकेडो में विटामिन ए,बी,सी,इ और पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं| अवोकेडो मसलकर पेस्ट बना लें और उसमे अंडे और दही मिलाएं| यह क्रीम हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें|
बादाम के तेल का क्रीम (Almond Oil Night Cream)
यह क्रीम शुष्क त्वचा के लिए अच्छा है| बादाम का तेल और कोको बटर दोहरे स्तर के उबालनेवाले बर्तन में उबालें| बर्तन ठंडा करके उसमे गुलाब जल और शहद मिलाएं| मिक्सर इस्तेमाल करके मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं| फ्रिज में संग्रहित करें|
0 comments